सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लौटने की संभावना शून्य है मेरी यात्रा में..

मै नहीं कह पा रहा अबकी लौटा तो बृहत्तर लौटूंगा, मै कह रहा अब चल रहा हूं अब मै पहले से बेहतर चलूंगा। लौटने और बृहत्तर लौटने का मानक क्या है.? अगर कुछ है भी ,तो किसने तय किया ? दो चार लोगों का तय किया मानक सारी दुनिया के लोगों के बृहत्तर लौटने का पैमाना कैसे हो सकता है..? सच कहूं तो मुझे ये लौटने का विचार ही समझ नहीं आता है। एक बार जन्म ले लेने के बाद और मरने से पहले लौटना कैसे हो सकता है ? लौटना संभव ही नहीं। पैदा हो जाने के बाद हम लौटकर फिर मां के पेट में नहीं जा सकते और न ज़िंदगी जी कर मौत पा लेने के बाद शमशान घाट जाते हुए रास्ते से लौटकर जी लिए गए पलों को सुधार ही सकते हैं।तुम ही बताओ..? सुधारा जा सकता है..? किसी को देखा है कुछ लौट कर सुधारा हो किसी ने ...?  कुंवर नारायण जी होते तो मै उनसे इस बात पर असहमति जताता और कहता,आपने तो नचिकेता के मुख से कहलवाया की — " कहां जाऊं? हर दिशा में / मृत्यु से भी बहुत आगे की अपरिमित दूरियां हैं।" फिर आगे अपनी ही बात कैसे काट दिया। कैसे कह दिया — "अबकी बार लौटा तो बृहत्तर लौटूंगा " जीवन लौटने का विकल्प का कब देता है? किस उम्र में ...

मुझे माफ़ करना समय !!

जितना सुख मन का कह देने में है उससे कहीं अधिक सुख मन को दबा लेने में है। तत्कालिक रूप से कह देना भले ही सुखद हो,पर दीर्घ कालिक रूप से मन का मन में ही दबा लेना सुखद है। सुखद यूं है कि हमारे मन की पीड़ा से कोई और पीड़ित नहीं होता। खुद की पीड़ा से दूसरे को भर देना कहां तक उचित है? मुझे यह उचित नहीं लगता। लेकिन यहीं एक सवाल भी उठता है कि ऐसा है तो फिर रिश्ते के मायने क्या हैं? जब मन का मन में ही रखना सुखद है तो क्यूं कहना किसी से कुछ, यह सुख ऐसे ही भोगा जाए बिना कहे, पर नहीं ! भोग भी तो अकेले का प्रयोजन नहीं है,कहना जरूरी ही है,और कहना ही एक मात्र विकल्प जिससे समझ आए, क्यूं नही कहना है।  कुछ नहीं कहना भी कुछ कहना है, यह जानकारी कुछ कहकर नहीं मिल सकती है। बहुत दिनों से डायरी से दूरी सी हो गयी है, ऐसा नहीं है की लिखता नहीं हूं, लिखता हूं, पर बस वही जो अति वैयक्तिक है उसके लिए... उसके लिए लिख देने भर से ही लगता है कुछ अच्छा रच दिया, लिखने की भूख कुछ क्षण को शांत हो जाती है। फिर जब लिखने की भूख जगती तो कलम उठाने का मन नहीं करता। दोहराव का डर लगता है। पर मजबूर होकर उठाता भी हूं तो उसकी ही ...